हर बच्ची के खाते में 500 रुपए डालेंगे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री का ऐलान

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की है। सिंधिया ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने गुना संसदीय क्षेत्र की 886 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपने निजी खर्च से खाते खुलवाए। उन्होंने समारोहपूर्वक सुकन्याओं के परिजनों को सिंधिया ने पासबुक सौंपी। इस मौके पर उन्होंने एक साल तक जन्म लेने वाली प्रत्येक बालिका के लिए भी खाते खुलवाने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि 1 मई 2025 से 1 मई 2026 तक जन्म लेने वाली गुना जिले के हर कन्या के खाते में वे 500 रुपए अपनी तरफ से डालेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक सिंधिया के निजी खर्चें से गुना में 222, अशोकनगर में 274 और शिवपुरी में 390 खाते खुले हैं। इस प्रकार​ सिंधिया ने इन 45 दिन में कुल 886 बच्चियों के खाते खुलवाए। उन्होंने इस अवधि में साढ़े चार लाख रुपए खातों में डाले हैं।

Next Post

मध्यप्रदेश में अब वृंदावन ग्राम योजना, हर विधानसभा में बनेगा एक आदर्श ग्राम

Tue Jul 1 , 2025
भाेपाल, 01 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद् ने आज मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना का अनुमोदन किया, जिसके तहत हर विधानसभा में एक गांव को आदर्श ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री डाॅ राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया […]

You May Like