स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आयोजित की श्रद्धांजलि संगोष्ठी

जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 21 मई को संस्कारधानी जबलपुर के ज्योति टॉकीज नौदरा ब्रिज स्थित स्व. राजीव गांधी की विशाल प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि संगोष्ठी आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने कहा कि देश वर्तमान समय में नाजुक दौर से गुजर रहा है। कांग्रेसजनों को स्व. राजीव गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर चुनौतियों का सामना करने के लिए आगे आना होगा।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने स्व. राजीव गांधी जी की जबलपुर यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि 8 मई 1991 को जबलपुर में खुले वाहन से उनके भ्रमण के दौरान उन्हें निकट से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था, जिसकी यादें आज भी उनके मन में जीवंत हैं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने संगोष्ठी में कहा कि आधुनिक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के कार्यों एवं संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में समस्त कांग्रेसजनों को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

संगोष्ठी सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज नामदेव द्वारा किया गया। अंत में स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

ये रहे उपस्थित

संगोष्ठी कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, नगर महासचिव मनोज नामदेव, पार्षद गुड्डू नबी, झल्लेलाल जैन, विवेक अवस्थी, सबरजीत सिंह रील, भगत राम सिंह, अनुराग गढ़वाल, राकेश विश्वकर्मा, इमरान खान, रीतेश नोतलानी, रीतेश बंटी गुप्ता, श्वेता सैमूएल, मौनिका सिंह, अशोक यादव, राकेश चक्रवर्ती, रिजवान अली कोटी, मोईन उस्मानी, प्रवींद्र चौहान, अरुण पावर, श्याम कोरी, केशव नारायण कोरी, अलकेश गुप्ता, सिद्धांत जैन, राकेश दीवान, रवि शर्मा, विकास जाट, अनिल गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Next Post

बिना नंबर प्लेट, वैध परमिट सड़क पर दौड़ रहीं दो बस जब्त 

Thu May 21 , 2026
जबलपुर। दीनदयाल बस स्टैंड से पाटन मार्ग पर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बिना नंबर प्लेट, वैध परमिट और इंश्योरेंस के धड़ल्ले से संचालित हो रही जेके एंड जीटी रोडवेज की बस को परिवहन विभाग ने रंगे हाथों पकड़कर जब्त कर लिया। जिला परिवहन अधिकारी रिंकु शर्मा द्वारा कार्यालय […]

You May Like