सतना। कोतवाली मैहर पुलिस ने गांजा का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरपु्तार किया है। रविवार की रात पकड़े गए इस आरोपी के खिलाफ कार्रवाही के बाद उसे सोमवार को अदालत में पेश कर दिया गया। निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को मुखबिर से सूचा मिलने पर लिंक रोड उमरी पैला के पास दबिश दी गई। जहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा आरोपी मनीष पटेल पिता राम सिंह पटेल (31) निवासी पिथौराबाद थाना नागौद पकड़ा गया। इसके कब्जे से मिली दो थैलियों में 1.992 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजा की बाजार कीमत करीब 19 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के पासस मिले मोबाइल फोन से पुलिस गांजा के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। इस कार्रवाही में एसअई कुलदीप पटेल, अशोक सिंह संगर, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र, आरक्षक राजेन्द्र, पवपनन कुमार की अहम भूमिका रही।
