पहले का भोपाल ज्यादा साफ था या आज का भोपाल?

भोपाल: पुराने भोपाल को याद करते हुए कई लोग कहते हैं कि पहले शहर का स्वरूप अलग था। आबादी कम थी, ट्रैफिक कम था और शहर भी छोटा था। लेकिन आज भोपाल का तेजी से विस्तार हुआ है। नई कॉलोनियां, चौड़ी सड़कें, फ्लाईओवर, बाजार और बढ़ती आबादी के बीच शहर की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों की राय में एक बात काफी साफ नजर आई शहर में बदलाव हुआ है।

लोगों का मानना है कि बढ़ती आबादी और लगातार हो रहे विकास के बावजूद भोपाल ने सफाई व्यवस्था को काफी हद तक संभाला है। लोगों के मुताबिक, पहले के मुकाबले आज का भोपाल ज्यादा विकसित और कई मायनों में ज्यादा साफ है। हालांकि, शहर को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है.

Next Post

त्योहारों पर सभी शासकीय अस्पताल एवं 108 एम्बुलेंस रहेंगे अलर्ट मोड़ पर

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने आदेश जारी किए हैं कि आने वाले त्यौहारों मिलाद-उन-नवी, जन्माष्टमी, गणपति विसर्जन पर सभी स्वास्थ्य संस्था अलर्ट मोड़ पर रहेंगी, साथ ही 108 एम्बुलेंसों की भी ड्यूटी भी लगाई गई है जो प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगी ताकि किसी […]

You May Like

Play sound