नापतौल मुख्यालय में संघर्ष समिति की बैठक, पदोन्नति और भत्तों पर हुई चर्चा

भोपाल। नापतौल विभाग के मुख्यालय में मध्य प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक हुई. जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई. नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि नापतौल मुख्यालय में अधिकारी कर्मचारियों के मांगों को लेकर रखी गई बैठक में गोपनीय प्रतिवेदन समय पर भेजने, समयमान वेतनमान, 2016 का मकान भाड़ा भत्ता एरियर, स्थाईकरण विभिन्न कार्यालय के रखरखाव, निरीक्षकों को वाहन विभाग के भर्ती नियम बनाने, मुख्यालय की भूमि पर प्रयोगशाला एवं टैंक लॉरी निर्माण, कर्मचारियों के आवास बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित संयुक्त नियंत्रक केएस चौहान द्वारा विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से निराकरण की बात बताई और इस कार्य में सभी से सहयोग की अपील की आज की बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक नसीमुद्दीन, भारत भूषण, उपाध्यक्ष राजकुमार कछवाह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राजेश पिल्लई, संजय पाटणकर, केआर चौधरी, आरके चतुर्वेदी, रंजीत कुमार ढोके, सहसचिव विजय कुमार खातरकर, मीना मंडल, दीपशिखा नागले, शरद चंद शर्मा, संगठन सचिव शैलेंद्र सिंह पवार, केएस ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार भावसार, सहायक कोषाध्यक्ष अंबिकेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य श्याम दुबे ,अर्जुन पटले, कपिल कदम सहित उप नियंत्रक सहायक नियंत्रक निरीक्षक गण एवं मुख्यालय के साथी उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

ताप्ती उद्गम स्थल पर मिली पौराणिक नक्काशी और स्तंभ, अतिक्रमणकारियों ने पहुंचाई क्षति

Thu May 14 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी मे सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के मुल प्रवाह मार्ग की साफ-सफाई बुधवार को की गई, जिसमें ताप्ती उद्गम स्थल के गौमुख की भी सफाई की गई. मुलरूप से मां ताप्ती जी उद्गम स्थल के गौ मुख से निकलती हैं एवं छोटे तालाब से होते हुए नदी का […]

You May Like