आईएफएम के पाकिस्तान को ऋण देने के प्रस्ताव का विरोध करे भारत: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अपने लचीलापन और स्थिरता सुविधा नीति के तहत पाकिस्तान को भारी भरकम ऋण देने के लिए अगले माह बैठक कर रहा है, जिसका भारत को कड़ा विरोध करना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने घोषणा की है कि उसकी कार्यकारी बोर्ड की बैठक नौ मई को होगी, जिसमें लचीलापन और स्थिरता सुविधा के तहत पाकिस्तान को 13,000 लाख डॉलर के नए ऋण के अनुरोध पर विचार किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपेक्षा करती है कि भारत, आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए प्रस्तावित इस सहायता का दृढ़ता से विरोध करेगा।”

Next Post

मोदी ने कार्नी को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

Tue Apr 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत और श्री मार्क कार्नी को देश का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में […]

You May Like