सीएसके के खिलाड़ियों ने किये रामलला के दर्शन, नहीं गये धोनी

अयोध्या (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रितुराज गायकवाड़ समेत अन्य खिलाडियों ने रविवार को यहां प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया।

इस अवसर पर हालांकि सीएसके के वरिष्ठ खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं आये। रितुराज गायकवाड़ ने परिवार के साथ अपने आराध्य भगवान श्रीराम के दर्शन किये। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। गायकवाड़ के साथ टीम के कुछ अन्य सदस्य भी थे।

गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुये थे जबकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने उन्हे बाकायदा निमंत्रण पत्र भेजा था। धोनी के इस बार भी रामलला के दर्शन न करना चर्चा का विषय बना रहा।

सीएसके सोमवार शाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच खेलेगी।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य

Sun Apr 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स […]

You May Like