
नटेरन। ग्राम पंचायत सेऊ में प्रधानमंत्री आवास के सर्वे का कार्य नहीं हो रहा है। इस वजह से 500 से अधिक हितग्राहियों के नाम इस योजना से जुड़े लाभ के लिए जुड़ नहीं पा रहे हैं। सर्वे के मात्र 10 दिन बाकी रह गए हैं अभी तक मात्र 167 हितग्राहियों के नाम जुड़े हैं और लगभग 400 से 450 हितग्राही इस योजना से अभी भी वंचित है
इसकी सूचना जनपद सीई ओ जितेंद्र धाकरे को जब ग्रामीणों ने दी तो जनपद सीईओ मैदानी हकीकत को जानने ग्राम सेऊ पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।
ग्राम के ब्रजेश चौकसे ने बताया की ग्राम सेऊ में रहने वाले मदन कुशवाह के पास गरीबी रेखा का परमिट है और उसका कच्चा घास फूंस का घर है
लेकिन आज तक उसका नाम नही जोड़ा गया ।
प्रधानमंत्री आवास सर्वे के दौरान हितग्राही का मौके पर जाकर फोटो अपलोड करने का कार्य चल रहा है।
शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की तीन बड़ी पंचायत में से एक पंचायत आती है ग्राम सेऊ और ऐसी बड़ी पंचायत में इस तरह के ढर्रे को नहीं रोका गया तो हितग्राही को शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा। इधर,
ग्रामीण मांग कर रहे है की इसके पीछे सचिव की लापरवाही ही प्रमुख वजह लिहाजा उन पर कारवाई हो। ग्रामीणों ने कहा
रोजगार सहायक भी ग्राम पंचायत में नहीं है । जिससे हालात और भी खराब हुए हैं।
इस बारे में जब
ग्राम पंचायत सेऊ के सरपंच प्रतिनिधि विकेश चोकसे से चर्चा की तो वो कहने लगे की हम सचिव की कार्यशैली से संतुष्ट हैं।
उधर,जनपद सीईओ जितेंद्र धाकरे ने बताया की यह लापरवाही है कि लक्ष्य के अनुरूप सर्वे में नाम नही जोड़े गए है।
हम सेऊ जल्दी ही दूसरी जगह के सचिव को लगाकर सर्वे का कार्य पूरा करवाएंगे।
