~ रेडिक्सएक्ट® को लाकर इस हॉस्पिटल ने कैंसर देखभाल में वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया है, मरीज़ों को मिलने वाले अनुभव को बेहतर बनाया है ~
मुंबई, 01 जुलाई, 2025: कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल मुंबई ने आधुनिक रेडिक्सएक्ट® ट्रीटमेंट डिलीवरी सिस्टम के साथ अपनी रेडिएशन थेरपी को अपग्रेड करते हुए अपनी कैंसर उपचार क्षमताओं में लक्षणीय उन्नति हासिल की है। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी ऑन्कोलॉजी में हॉस्पिटल की लीडरशिप को मज़बूत करती है, कैंसर उपचार में उन्नत सटीकता, सुरक्षा और अनुकूलनशीलता लाते हुए मरीज़ों को मिलने वाले परिणामों में सुधार लाया है।
रेडिक्सएक्ट® ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में उपलब्ध व्यापक कैंसर देखभाल सुविधाओं को मज़बूत किया है। अगली पीढ़ी की बुनियादी सुविधाओं, अंगों के अनुरूप सब-स्पेशलिटी निपुणताओं और वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क माने जाने वाले प्रोटोकॉल इन सभी का शक्तिशाली मिलाप इस सिस्टम में है।
रेडिक्सएक्ट® सिस्टम रेडिएशन थेरपी में एक लक्षणीय उन्नति है। स्वस्थ टिश्यू को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए सटीक उपचार देने की क्षमता इसमें है। बिल्ट-इन स्कैनर से लैस, यह सिस्टम पूरे उपचार के दौरान ट्यूमर सही स्थिति में है यह सुनिश्चित करने के लिए रियल-टाइम इमेजिंग देता है। यह सिस्टम बहुउपयोगी है, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रकार के कैंसर पर उपचार की क्षमता इसमें है। रेडिएशन के हायर डोस सुरक्षित तरीके से देकर, रेडिक्सएक्ट® उपचार की सक्षमता को बढ़ता है। इसकी सिंक्रोनी टेक्नोलॉजी शारीरिक हरकतों के अनुकूल रहते हुए, सांस लेते हुए भी सटीकता को बनाए रखती है। यह दृष्टिकोण मरीज़ों को अधिक सुरक्षित और सक्षम उपचार अनुभव प्रदान करता है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में रेडिक्सएक्ट® के लिए पूरक, भारत की एक सबसे बड़ी, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी टेक्नोलॉजी की असेम्ब्ली है। 300 से ज़्यादा उच्च अनुभवी और दुनिया भर में नामचीन मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर स्पेशलिस्ट्स की टीम इसमें तैनात की गयी है। यह हॉस्पिटल जीनोमिक ऑन्कोलॉजी में भी अग्रणी है। यहां आधुनिक मॉलिक्युलर और जीनोमिक्स लैबोरेटरी है, जिसमें 500-जीन सोमैटिक कैंसर पैनल है। यहां हर मरीज़ की खास ज़रूरतों के अनुरूप उपचार प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। जानकारी के आधार पर आगे बढ़ने का दृष्टिकोण उन्नत डायग्नोसिस, टार्गेटेड थेरपी और सुधारित क्लिनिकल परिणामों में मदद करता है। यह एकत्रित इकोसिस्टम सुनिश्चित करती है कि, हर मरीज़ को उन्नत तकनीक, सब-स्पेशलिटी निपुणताओं और जानकारी, आंकड़ों के आधार पर वैयक्तिक देखभाल के लाभ मिलें।
रेडिक्सएक्ट® सिस्टम में उपचार के दौरान मरीज़ की एनाटोमी या ट्यूमर की हरकतों के अनुरूप अनुकलन की क्षमता है, जिसकी वजह से ट्यूमर को, यहां तक की सांस लेते हुए भी, अधिक सटीकता से टार्गेट किया जा सकता है। अधिक सटीकता और सक्षमता के साथ, ज़्यादा से ज़्यादा और वैयक्तिक देखभाल प्रदान करने में यह उन्नत विशेषताएं क्लिनीशियन्स को मददगार साबित होती हैं।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल अँड मेडिकल रिसर्च इन्स्टिट्यूट के एक्जीज्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ, डॉ संतोष शेट्टी ने कहा, “कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में मरीज़ों को सबसे उन्नत और सक्षम उपचार दे पाने के लिए, हम मेडिकल नवाचार की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं। दुनिया भर में सराहे जाने वाले, रेडिक्सएक्ट® सिस्टम को लाकर विश्व स्तर की कैंसर देखभाल प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में हमने बहुत बड़ा कदम उठाया है। ऑन्कोलॉजी में अग्रणी के रूप में पहचाना जाने वाला सेंटर होने के नाते, हमें गर्व है कि हमने एक सबसे सोफिस्टिकेटेड रेडिएशन टेक्नोलॉजी को भारत में लाया। यह अपग्रेड क्लिनिकल परिणामों और देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने वाले वैश्विक मानकों को स्वीकार करने के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करता है।”
भारत में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। रेडिक्सएक्ट® सिस्टम को लाना मात्र एक टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड नहीं है, यह भारत में कैंसर देखभाल के भविष्य की ओर आगे बढ़ने को दर्शाता है, यह उपचार के मानकों को बढ़ाने के साथ-साथ, मरीज़ों की ज़िन्दगियों में भी परिवर्तन ला रहा है। भारत के एक अग्रणी कैंसर देखभाल संस्थान होने के नाते, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल आधुनिक, मरीज़-केंद्रित ऑन्कोलॉजी समाधान प्रदान करने की राह पर नेतृत्व करना जारी रखता है।
