विशाल बंगले की चाहत में केजरीवाल ने गिरायी साख – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने नयी दिल्ली में जिस तरह अपने लिए विशाल सरकारी बंगला आवंटित कराया है उससे सार्वजनिक जीवन में उनकी बची खुची साख भी चली गयी है।

श्री सचदेवा ने एक बयान में कहा, ‘ केजरीवाल ने “आप” मुखिया होने का दांव चल कर दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक 95 लोधी एस्टेट खुद को आवंटित करवा लिया। विडम्बना देखिए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाते हथियाये शीशमहल से बेदखल होने के ठीक आठ माह बाद उन्होंने आज बड़ा बंगला ले लिया।’

उल्लेखनीय है कि उन्हें यह बंगला राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल के प्रमुख होने के आधार पर आवंटित किया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा , ” दिल्ली एवं देश की जनता ने केजरीवाल को अपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन एवं 2013 विधानसभा चुनाव लड़ते समय दिखाये राजनीतिक आदर्शों को पूरी तरह त्यागते हुए देखा। भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल सरकार को ही नहीं खुद अरविंद केजरीवाल को भी चुनाव हरा कर दिल्ली की जनता ने उन्हे सत्ता से बेदखल किया था।”

उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों ने केजरीवाल सरकार की हार की पृष्ठभूमि तैयार की उनमें सबसे बड़ी भूमिका रही केजरीवाल द्वारा कोविड काल में अवैध अनैतिक रूप से बनाये शीशमहल बंगले की रही।

श्री सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल है जिसने 2013 के चुनाव से पहले एफिडेविट देकर वादा किया था कि सत्ता में आया तो बंगला या गाड़ी नहीं लूंगा और कहा था जिस विधायक या मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा उसे विधानसभा से बाहर कर दूंगा?

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘ दिल्ली की जनता द्वारा शीशमहल से निकाले जाने के बाद श्री केजरीवाल ने आखिरकार एक एकड़ का सरकारी बंगला लेकर आज अपनी हठधर्मी तो पूरी कर ली पर जनता की निगाह में अपनी बची खुची राजनीतिक साख भी खो दी है।”

 

Next Post

जिले में पहली बार महिला अफसरों के हवाले शहर की कमान

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में पहली बार महिला अफसरों के हवाले शहर की कमान है। अभी तक शहर में दो महिला एएसपी थीं। नए जारी हुए आदेश में आईपीएस अनु बैनीवाल को एएसपी के पद पर ग्वालियर भेजा गया है। अभी तक शहर में आईपीएस विदिता डागर और एएसपी सुमन गुर्जर […]

You May Like