जिले में पहली बार महिला अफसरों के हवाले शहर की कमान

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में पहली बार महिला अफसरों के हवाले शहर की कमान है। अभी तक शहर में दो महिला एएसपी थीं। नए जारी हुए आदेश में आईपीएस अनु बैनीवाल को एएसपी के पद पर ग्वालियर भेजा गया है। अभी तक शहर में आईपीएस विदिता डागर और एएसपी सुमन गुर्जर पदस्थ थीं और देहात की कमान एएसपी जयराज कुबेर के हाथ में है। जबकि पूर्व और पश्चिम की कमान महिला अफसरों के हाथ है।

अनु बेनीबाल के लिए ग्वालियर का माहौल नया नहीं है। इससे पहले उनका परिवीक्षा अविधि ग्वालियर की है और उन्हें बिजौली थाने की कमान सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने गुंडों, बदमाशों के नट-बोल्ट कसने के साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया था।

Next Post

करंट से बहू और ससुर की मौत,मशीन से चारा काटते समय लगा करंट

Tue Oct 7 , 2025
ब्यावरा। ब्यावरा तहसील के ग्राम खरेटिया में मंगलवार की दोपहर को करंट की चपेट में आने से बहू एवं ससुर की दु:खद मौत होने की घटना सामने आई है. सिटी पुलिस के अनुसार ग्राम खरेटिया निवासी राधाबाई पति रामबाबू दांगी उम्र 35 वर्ष दोपहर करीब 12 बजे मशीन के द्वारा […]

You May Like