करंट से बहू और ससुर की मौत,मशीन से चारा काटते समय लगा करंट

ब्यावरा। ब्यावरा तहसील के ग्राम खरेटिया में मंगलवार की दोपहर को करंट की चपेट में आने से बहू एवं ससुर की दु:खद मौत होने की घटना सामने आई है.

सिटी पुलिस के अनुसार ग्राम खरेटिया निवासी राधाबाई पति रामबाबू दांगी उम्र 35 वर्ष दोपहर करीब 12 बजे मशीन के द्वारा चारा काट रही थी तभी एकाएक उन्हें करंट लगा. यह देख समीप मौजूद ससुर रामसिंह दांगी उम्र 55 वर्ष बचाने आये तो वह भी करंट की चपेट में आ गये. पुलिस के अनुसार संभवत: मशीन में किसी फाल्ट के चलते करंट आने की बात कही जा रही है. एसआई राहुल रघुवंशी के अनुसार परिजनों द्वारा तुरंत दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ब्यावरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये. तत्पश्चात गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

गांव में शोक छाया

घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आ पहुंचे. घटना में बहू एवं ससुर दोनों की दु:खद मौत से समूचे गांव में गहरा शोक छा गया. करंट की चपेट में आयी बहू को बचाने पहुंचे ससुर भी करंट की चपेट में आ गये. एकाएक हुए घटनाक्रम में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गहरा शोक छा गया.

Next Post

सीएम हाउस के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले दंपति पर एफआईआर दर्ज

Tue Oct 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले दंपतियों पर श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवकीनंदन सोनी और उनकी पत्नी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दंपति पर दर्ज किया. सोमवार को दंपति ने ज्वलनशील पदार्थ […]

You May Like