गोविंदगढ़ तालाब में शुरू हुआ पानी का रिसाव

रीवा और मैहर जिले की सीमा पर स्थित विंध्य क्षेत्र के बड़े तालाब गोविंदगढ़ तालाब में लगातार जलभराव के चलते पानी धीरे धीरे कर के बाहर निकलने लगा है। तालाब में रिसाव की खबर सामने आते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि तालाब का पानी बाहर आने के कारण मैहर जिले के मुकुंदपुर, धोबहट सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यदि पानी का रिसाव लगातार बना रहा तो जल्द तालाब भी फूट सकता है कई गांवों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। घटना की सूचना के बाद SDM डॉ आरती सिंह द्वारा तहसीलदार को मौके के लिए रवाना करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने माना
रीवा जिले के गोबिंदगढ़ जलाशय में को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बांध की RD 3750 से 3800 m के मध्य दो स्थानों पर आधा HP से भी कम जल का रिसाव सम्बन्धित सूचना दी गई है। स्थल निरीक्षण करने पर रिसाव आधा HP से कम अर्थात् अत्यंत मामूली देखा गया एवं जल के रिसाव में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं पाई गई एवं पानी का रंग स्वच्छ पाया गया  जिससे यह पता चलता है कि बांध का  जल रिसाव निर्धारित सीमा के भीतर है। एवं किसी भी प्रकार से बांध का क्षरण नहीं हो रहा है । स्थानीय लोगों में  बांध क्षतिग्रस्त होने संबंधी भय व्याप्त है। जबकि तकनीकी आधार पर स्थल पर विषम परिस्थिति के निर्मित होने की संभावना नहीं है। रबी सिंचाई के पश्चात बांध का जल स्तर कम होने पर जल रिसाव रोकने संबंधी उपचार कार्य करा लिया जावेगा।

Next Post

नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन

Mon Aug 17 , 2026
उज्जैन नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में कमिश्नर उज्जैन संभाग श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। Facebook Share on […]

You May Like

मनोरंजन