
ब्यावरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शहीद कॉलोनी सेवा केन्द्र के द्वारा बच्चों को नैतिक शिक्षा का जीवन में महत्व विषय पर विशेष चारित्रिक निर्माण सत्र कराया गया.
ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी राजगढ़ द्वारा विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे जीवन में नैतिकता होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह हमें अपने व्यक्तित्व को विकसित करने समाज में योगदान करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करती है. शिक्षा का मूल्य उद्देश्य ही है संस्कारवान चरित्रवान एवं मूल्यवान बनना . विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है.
ब्यावरा पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने बच्चों को एकाग्रता की शक्ति को कैसे बढ़ाएं विषय पर कहा कि एकाग्रता अर्थात मन बुद्धि की स्थिरता किसी एक लक्ष्य को केंद्र मानकर अपने मन के संकल्प को एकाग्र करना,रोज सुबह उठकर ध्यान एवं सकारात्मक संकल्प करे. अपने लक्ष्य को देखें इससे याददाश्त शक्ति भी बढ़ती है और धीरे-धीरे सभी नैतिक गुण जैसे अनुशासन ईमानदारी सच्चाई आने लगते है. सेवाकेंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी दीदी ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन कोर्स सीखने हेतु आमंत्रित किया.
