
बनखेड़ी। आनंद उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बनखेड़ी द्वारा आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अंधियार बावड़ी, वार्ड क्रमांक 15 स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, गीत गायन एवं भजन सहित अनेक प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी, उपाध्यक्ष राजू पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद श्रीमती कामना संतोष ठाकुर, नगर परिषद कर्मचारी केशव पाठक एवं रूपेश पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षक सालू तिवारी, मनोज काकोडिया, राजेश कटिया एवं सनीराम कवरेती की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का ग्राम के वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
