पंचांग 21 फरवरी 2026:-
रा.मि. 02 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी शनिवासरे दिन 1/30, रेवती नक्षत्रे रात 7/45, शुभ योगे शाम 4/41, विष्टि करणे सू.उ. 6/21, सू.अ. 5/39, चन्द्रचार मीन रात 7/45 से मेष, पर्व- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 21 फरवरी 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा. राज्य, सम्मान की प्राप्ति होगी. गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में यात्रा का योग है. व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार में सफलता मिलेगी. भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के अन्त में व्यवहार कुशलता बढेगी. मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा. घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में ऊहापोह की स्थिति निर्मित होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को साहसिक पराक्रम में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 21 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट और मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर होगा, बुद्धिमान, व्यवसायिक दृष्टिकोण वाला होगा, सबको लोकप्रिय होगा, 8 वर्ष की आयु तक तकलीफ उठायेगा, बाद में अच्छा रहेगा, विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी, खेलकूद के प्रति विर्शष आकर्षित रहेगा.
————————————————————-
मेष- समय के अनुसार तौर तरीकों में बदलाव लाभकारी रहेगा, मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसनों से दूर रहें.
वृषभ- घरेलू मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी, मेलजोल लाभकारी रहेगा, किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना होगा, माता पिता का सहयोग रहेगा.
मिथुन- विवादास्पद मामले सुलझेगें, कोई मूल्यवान वस्तु खोने का डर है, अत: अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करें, संतान की चिन्ता दूर होगी.
कर्क- ऐसा कोई कार्य बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति दृष्टिकोण और समृद्धि में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, अधिक जल्दबाजी न करें.
सिंह- आर्थिक एवं व्यवसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का योग है.
कन्या- मित्रों का समागम होगा, यथेष्ठ सहयोग मिलेगा, मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेगें, नवीन कार्यों की योजना पर विचार विमर्श होगा.
तुला- किसी रिश्तेदार या पड़ौसी से विवाद होगा, मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा, विरोधी वर्ग पराजित होगा, शुभ सूचना मिलेगी.
वृश्चिक- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रहेगी, कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
धनु- यात्रा में सावधानी रखें, व्यर्थ की परेशानी और तनाव से बचें, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
मकर- ले देकर काम करने की योजना सफल होगी, अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.
कुम्भ- वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा, मामा पक्ष से लाभ होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मीन- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, रूखे व्यवहार से परिचित नाराज हो सकते हैं, यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की चिन्ता रहेगी.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जाबित्री के भाव में तेजी होगी, चांदी, रूई, सरसों, सूरजमुखी के भाव में मंदी होगी, बाजार का रूख देखकर व्यापार करें. भाग्यांक 4110 है.
————————————————————-
