रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 20 फरवरी (वार्ता) रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के प्रस्तुतीकरण और नारायण मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का ट्रेलर आरवीएफ म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका हैं और ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का निर्माण संजय यादव और आशीष कुमार कंठ ने किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। यह फिल्म प्रेम, त्याग, दर्द और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसकी कहानी को दिल छू लेने वाली बता रहे हैं।

रितेश पांडेय ने कहा कि यह फिल्म एक बेहद भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार, त्याग और परिवार के रिश्तों की गहराई को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेलर को दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” में रितेश पांडेय, अपर्णा मलिक, अमित शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, पल्लवी सिंह, उल्हास, कविता राज और शनि शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी इश्तियाक शेख बंटी, सुरेंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार रावत और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा के हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीत शेखर मधुर ने लिखे हैं। छायांकन हेमंत जायसवाल, संपादन नागेंद्र यादव ने किया है। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम और एम.के. गुप्ता तथा कला निर्देशक नियाजुद्दीन अंसारी हैं।

Next Post

राष्ट्रहित सर्वोपरि: दुनिया में भारत की बढ़ती साख पर कांग्रेस क्यों कर रही राजनीति- सीएम डॉ यादव

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बयान में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी विचारधारा एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आई है। जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और नवाचार […]

You May Like