बैंक में बंधक मकान का सौदा कर दंपत्ति ने 19 लाख ठगे

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक शातिर दंपत्ति ने बैंक में गिरवी रखे मकान को अपना बताकर एक युवक से 19 लाख रुपये हड़प लिए। जब बैंक के अधिकारी कुर्की का नोटिस चिपकाने पहुंचे, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती सुहागी निवासी 31 वर्षीय शुभम कुर्मी ने शिकायत दर्ज कराई कि आकाश विहार, विजय नगर निवासी राकेश प्रसाद तिवारी और उसकी पत्नी ज्योति तिवारी ने खैरी स्थित अपने मकान 810 वर्गफुट निर्मित क्षेत्र को बेचने का विज्ञापन दिया था।

शुभम ने इस मकान का सौदा 25 लाख रुपये में तय किया और 5 जून 2025 को अनुबंध करते हुए 19 लाख रुपये का नकद भुगतान कर दिया। शुभम के पैरों तले जमीन उस वक्त खिसक गई जब इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड मदन महल के अधिकारी मकान पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस मकान पर राकेश तिवारी ने अक्टूबर 2023 में ही 26 लाख रुपये का लोन लिया था। किस्तें न भरने के कारण बैंक अब मकान को कब्जे में लेने चस्पा करने आया है।राकेश और ज्योति तिवारी ने बैंक में मकान बंधक होने की बात छुपाई और फर्जी तरीके से विक्रय अनुबंध तैयार कर शुभम को झांसे में लिया। आरोपियों की नीयत शुरू से ही पैसे हड़पने की थी। पीड़ित की शिकायत आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Fri Feb 27 , 2026
मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 28.13 अंक गिरकर 82,220.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 368.72 अंक (0.45 प्रतिशत) नीचे 81,879.89 अंक पर था। आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों […]

You May Like