
जावद। अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जावद पुलिस ने 20 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक ऑडी कार, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री सहित करीब 17 लाख 64 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
हाईवे पर नाकाबंदी कर पकड़ी ऑडी कार
दिनांक 16 अगस्त 2026 की रात्रि में जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे रोड पर रेस्टोरेंट/भारत होटल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
इसी दौरान संदिग्ध ऑडी कार क्रमांक ॥क्र 70 त्र 8823 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में पैक 20 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक प्लास्टिक के कट्टे से 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये है।
पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ वाहन को भी विधिवत जप्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में थाना जावद पर अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई चैन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
मोहम्मद अकरम पिता आजाद मोहम्मद, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी राजस्थान, मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद शाकिर, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
यह सामग्री हुई जब्त
20 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ?2,00,000
12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ?36,000
ऑडी कार क्रमांक ॥क्र 70 त्र 8823 — अनुमानित कीमत ?15,00,000
मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 17,64,000 बताई गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद एवं पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है तथा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों एवं नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
