पंचांग 13 जनवरी 2026:-
रा.मि. 23 संवत् 2082 माघ कृष्ण दशमीं भौमवासरे दिन 3/51, विशाखा नक्षत्रे रात 12/54, शूल योगे रात 8/19, विष्टि करणे सू.उ. 6/43, सू.अ. 5/17, चन्द्रचार तुला शाम 6/17 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 13 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिककार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाों का शुभारंभ होगा, वर्षके मध्यमेंतीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी,वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्यक्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं मेंवृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियोंको राजसम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा करना होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशनी से मन विचलित रहेगा, मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को साहस बना रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्ति यात्रा प्रवास के शौकीन होते हैं.
—————————————————-
आज का भविष्य- मंगलवार 13 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, हष्टपुष्ट तथा बचपन में ज्वर, विकार, निमोनिया आदि से तकलीफ हो सकती है, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. किसी तकनीकी शिक्षा का ज्ञाता होगा.
—————————————————-
मेष- मामूली सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है, बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी. संतान का सहयोग मिलेगा. सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.
वृषभ- अपने व्यक्तिगत मामले में दूसरों की दखल से बचें, शिक्षा के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा. आप परिवर्तन करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी.
मिथुन- भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. कार्यस्थल की बाधायें दूर होंगी. रहन सहन अच्छा रहेगा. मातापिता का सुख मिलेगा. यात्रा में सफलता प्राप्त होगी.
कर्क- आप मन में किसी बात को लेकर भयभीत हो सकते हैं, प्रियजन का साथ वृश्चिके बढऩे में हिम्मत देगा. आर्थिक मामले में प्रगति होगी. घरेलू कार्योमें व्यस्तता रहेगी.
सिंह- व्यापार विस्तार की संभावना बनेगी. कामकाज में देरी हो सकती है. थोडे लाभ में भी वाणी में सौम्यता एवं मधुरता रहेगी. आय का मार्ग सुलभ होगा.
कन्या- कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी. छोटे छोटे झगड़े बड़े विवाद का कारण बन सकता है. कार्य बनेगा, जिससे लाभ होगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.
तुला- परिचितों के कारणआपको कार्य करने में मुश्किल आ सकती है. वाद विवाद हो सकता है, नई योजनाओं का विचार होगा. शुभ सूचना प्राप्त होगी.
वृश्चिक- पारिवारिक परेशानी दूर होने से शांति मिलेगी. नए लोग आपसे जुडऩे का प्रयास करेंगे. सम्मान में वृद्धि होगी. शत्रु की गतिविधियों पर नजर रखें.
धनु- विरोधियों की चाल से नुकसान की संभावना है. सतर्क रहकर कार्य करें. अचानक किसी पारिवारिक जिम्मेदारी काअनुभव होगा. नई योजना से लाभ होगा.
मकर- अनजान लोगों पर अधिक भरोसा नुकसान में डाल सकता है. फोन पर शुभ संदेश मिलेगा. मकान संपत्ति पर किये गये प्रयास सफल होंगे.
कुम्भ- जल्दी काम निवटाने के लिये किसी का सहयोग लेना पड़ेगा. नए काम की तलाश में सफलता मिलेगी. व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा.
मीन- साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं. कैरियर में आ रही बाधा दूर होगी. कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सफल होगा.
—————————————————-
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण दशमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी तिल, गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी होगी. सभी धातु वस्तुओं में उतार चढाव आयेगा. व्यापार बाजार की लाईन देखकर कार्य करें. भाग्यांक 3720 है.
—————————————————-
