पेड़ को राखी बांधकर शिवराज ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के अवसर पर अनोखा संदेश देते हुए स्मार्ट सिटी पार्क में पेड़ को राखी बांधी। चौहान पिछले चार वर्षों से प्रतिदिन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भाई-बहन का रिश्ता सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है, वैसे ही हमें पेड़ों और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए जनभागीदारी की अपील की और कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

Next Post

रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प, देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

Sat Aug 9 , 2025
भोपाल।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ राष्ट्र और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि आज बहनें सशक्त और सबला हैं, जो न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं बल्कि भाई की रक्षा […]

You May Like