रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प, देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

भोपाल।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ राष्ट्र और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि आज बहनें सशक्त और सबला हैं, जो न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं बल्कि भाई की रक्षा में भी सक्षम हैं। रक्षाबंधन को भाई-बहन के साथ-साथ देश की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ के महासंकल्प का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। घर-परिवार और व्यक्तिगत जरूरत की हर वस्तु देश में बनी खरीदी जाए, जिससे किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और गरीबों को लाभ मिले। 144 करोड़ भारतीय यदि यह संकल्प लें, तो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर भारत के हित में खड़े होने का आह्वान किया गया।

Next Post

भाईदूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये, सीएम ने किया ऐलान

Sat Aug 9 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक कार्यक्रम में बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि बहनों के हाथ में पैसा होगा, तो परिवार में खुशहाली और समृद्धि स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। इसी कड़ी में सरकार ने निर्णय लिया है कि भाईदूज से […]

You May Like