शहर के हर हिस्से में होगा होलिका दहन

भोपाल। शहर के हर कोने में, होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह, इस साल भी शहर के हर चौराहे पर होलिका बनाई जा रही है। लोग अपनी-अपनी तरीके से होलिका को सजा रहे हैं। कहीं लकड़ी और कंडे से होलिका बनाई जा रही है, कुछ लोग होलिका को रंग-बिरंगे कागज और फूलों से भी सजा रहे हैं।इस साल, भोपाल में होलिका दहन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। कई लोग लकड़ी की जगह गोबर के उपलों से होलिका बना रहे हैं। गोबर के उपलों से होलिका जलाने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। होलिका दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के हर चौराहे पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे है। भोपाल पुलिस ने भी होली के रंग में भंग डालने वाले सभी असामजिक तत्वों के लिए कड़े नियम जारी किया है. जिसमे पुलिस ने लोगों को निर्देश दिए है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और किसी भी ज्वलनशील पदार्थ के पास होलिका दहन न करें।

गोकास्ट का उपयोग

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने लोगों से अपील की है कि होलिका दहन के लिए सड़कों के बजाय किसी और जगह का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सड़कों पर होलिका दहन करने से डामर की सड़कें खराब हो जाती हैं, जिससे नुकसान होता है। इसके साथ ही होलिका दहन में गोकास्ट का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए है. गोकास्ट गोबर और भूसे से बनता है जिससे लकडिय़ों का उपयोग कम हो और पर्यावरण संरक्षण हो सके.

 

Next Post

चार इमली नर्सरी में पड़े है कटे पेड़, अभी तक नहीं पहुंचे स्टोर

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल, राजधानी के चार इमली क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद लकडिय़ों का ढेर नर्सरी में पड़ा हुआ है. इन लकडिय़ों को नगर निगम के स्टोर में भेजा जाना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। दरअसल, जो पेड़ स्वयं ही गिर जाते है, या अनावश्यक रुक […]

You May Like