खालवा कांड: महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,न्यायिक जांच की मांग 

खंडवा। हरसूद विधानसभा के खालवा क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये अनुदान व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सोमवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। महिला को प्राथमिक इलाज न मिलने और एंबुलेंस के अभाव में शव को निजी वाहन से लाने की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को कानून व्यवस्था में विफल बताते हुए कहा कि यह घटना “निर्भया” जैसी है और इसे हर मंच पर उठाया जाएगा। शोभा ओझा, झूमा सोलंकी समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रतिनिमंडल ने आदिवासी महिला के घर जाकर परिजनों से भी भेंट की।

Next Post

खंडवा अस्पताल में मरीज का शव एयर डक्ट में मिला,आत्महत्या की आशंका

Mon May 26 , 2025
खंडवा। सरकारी जिला अस्पताल में एक मरीज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से पूरे अस्पताल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है, कि मरीज का शव जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर बने एयर डक्ट से गिरकर दूसरी मंजिल के डक्ट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।