खंडवा अस्पताल में मरीज का शव एयर डक्ट में मिला,आत्महत्या की आशंका

खंडवा। सरकारी जिला अस्पताल में एक मरीज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से पूरे अस्पताल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है, कि मरीज का शव जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर बने एयर डक्ट से गिरकर दूसरी मंजिल के डक्ट में आकर फंसा हुआ मिला। जिला

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मोहनलाल मोरे 65 वर्षीय एनीमिया की बीमारी से पीडि़त था और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था। रविवार रात को वह अस्पताल से अचानक गायब हो गया,जिसके बाद अस्पताल स्टाफ के साथ परिजन भी इसे खोजने में जुट गया। परिजनों ने इसकी सूचना मोघट थाना पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की और मरीज के शव को और डक्ट से निकलवाया।शुरुआती जांच में मरीज द्वारा खुदखुशी करने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पांचवीं मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मोहनलाल ने बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोडक़र एयर डक्ट में छलांग लगा दी।

Next Post

शराब पीकर कार चलाना पड़ा मंहगा

Mon May 26 , 2025
आष्टा। शराब का सेवन कर कार चलाना चालक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने शराब पीकर कार चलाने वाले आरोपी पर चालानी कार्यवाही करते हुए कार जप्त कर न्यायालय में पेश किया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के नशे में कार चालक को मोबाईल पर बात करते हुए कार […]

You May Like

मनोरंजन