शराब पीकर कार चलाना पड़ा मंहगा

आष्टा। शराब का सेवन कर कार चलाना चालक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने शराब पीकर कार चलाने वाले आरोपी पर चालानी कार्यवाही करते हुए कार जप्त कर न्यायालय में पेश किया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के नशे में कार चालक को मोबाईल पर बात करते हुए कार चालक सुनील पंवार पिता हरिसिंह पंवार निवासी खातेगांव देवास के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने कार चालक पर 16 हजार रुपए का जुर्माना किया. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करे एवं यातायात नियमों को पालन करें. इस कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, गोविंद सिंह सहित स्टाप की भूमिका रही. गौरतलब है कि इन दिनों जिले भर में पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है. यही कारण है कि अब तक अनेक वाहन चालक नशे में गाड़ी चलाते पाए गए हैं और सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है.

Next Post

कॉलेजियम: 5 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होंगे, मप्र के लिए संजीव सचदेवा की सिफारिश 

Mon May 26 , 2025
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी आज हुई बैठक में देश के पाँच वरिष्ठ न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश,जस्टिस विभु बखरु (दिल्ली उच्च न्यायालय) […]

You May Like