
बैतूल। चोपना क्षेत्र में बीती रातभर बारिश होने के कारण नदी नालें उफान पर है पुलो के ऊपर से पानी जा रहा है, जिससे कई जगह यातायात ठप हो गया है.पुल पुलिया के काफी ऊपर से पानी बह रहा है, आवागमन करते लोग फंस चुके है । भौरा से बैतूल जाने वाली बस धरमपुर नदी पुल पर ज्यादा पानी होने से वापस लौट गई । फिर भी लोग अपनी जान खतरे में डालकर पुल पार कर रहे है. शासन की तरफ से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है.ग्राम पंचायत बटकीड़ोह और आमड़ोह नें भी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया है.
