पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले राशन

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में लंबित पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा को पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन सुनिश्चित हो इसके लिए अन्नदूत योजना अंतर्गत सभी वाहन चालकों की बैठक 4 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के साथ अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।

विशेष रूप से 50 दिन से ऊपर की लंबित प्रकरणों की निराकरण के संबंध में ध्यान केंद्रित करें। साथ ही कहा गया कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण समय पर करें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के गाने “तू पहली तू आख़िरी” पर किया डांस

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के गाने “तू पहली तू आख़िरी” पर डांस किया है। बॉलीवुड ने एक बेहद खास पल देखा जब इंडस्ट्री के दो सबसे आइकॉनिक सितारे, शाहरुख़ खान और रानी मुखर्जी, ने “तू पहली तू आख़िरी” पर साथ […]

You May Like