शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के गाने “तू पहली तू आख़िरी” पर किया डांस

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के गाने “तू पहली तू आख़िरी” पर डांस किया है।

बॉलीवुड ने एक बेहद खास पल देखा जब इंडस्ट्री के दो सबसे आइकॉनिक सितारे, शाहरुख़ खान और रानी मुखर्जी, ने “तू पहली तू आख़िरी” पर साथ डांस किया। यह गाना आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड का गाना है।

फैन्स के बीच “क्वीन” और “किंग खान” के नाम से मशहूर, रानी मुखर्जी और शाहरुख़ खान की टाइमलेस केमिस्ट्री ने हिंदी सिनेमा के एक युग को परिभाषित किया है। “तू पहली तू आख़िरी” पर उनका प्रदर्शन उन दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया जगाता है जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनके जोड़ को हमेशा पसंद किया है।

टी-सीरीज़ के बैनरत तहत रिलीज़ हुआ “तू पहली तू आख़िरी” सीरीज़ की कहानी को और भी गहराई देता है, जिसमें प्रेम और चाहत की भावनाएँ बुनी गई हैं।

बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है।बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान सह-निर्माता हैं।इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहेर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी नज़र आएंगे।

 

 

Next Post

कृति सैनन बनीं यूएनएफपीए की मानद राजदूत

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री, निर्माता और उद्यमी कृति सनोन को लैंगिक समानता के लिए अपना मानद राजदूत नियुक्त किया है। कृति सनोन अपनी नई भूमिका में, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और कल्याण की वकालत करेंगी और सशक्तिकरण, शिक्षा, लैंगिक हिंसा को समाप्त […]

You May Like