एफपीआई ने फरवरी में किया 29,714 करोड़ रुपये का निवेश

मुंबई: विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 29,714 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।शुद्ध निवेश लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में इक्विटी में 19,675 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

वहीं, हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 1,078 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।इस अवधि में उन्होंने शुद्ध रूप से 10,930 करोड़ रुपये लगाये।म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 188 करोड़ रुपये रहा।एफपीआई दो महीने बाद भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल दिख रहे हैं।

इससे पहले, जनवरी में उन्होंने 29,071 करोड़ रुपये और पिछले साल दिसंबर में 38,721 करोड़ रुपये निकाले थे।फरवरी के पहले सप्ताह में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद से ही एफपीआई लगातार लिवाल बने हुए हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नवग्रह शक्तिपीठ पर पूजन करेंगे

Sun Feb 15 , 2026
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को महाशिवरात्रि पर नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर, डबरा पहुंचकर पूजन पाठ आदि कार्यक्रमों में शामिल होकर यहां देशभर से आए साधु संतों से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।सीएम दोपहर 1:40 बजे डबरा पहुंचेंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like

मनोरंजन