यूएई ने इंडोनेशिया को छह विकेट से हराया

दुबई, (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इंडोनेशिया को महिला एशिया कप के ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में छह विकेट से हरा दिया। इंडोनेशिया को 19.4 ओवर में 73 रन पर लुढ़काने के बाद यूएई ने 13.1 ओवर में चार विकेट पर 75 रन बनाकर अपनी पहली जीत हासिल की।

संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा ओझा को दो विकेट लेने और 30 रन बनाने के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

Next Post

विमानन मंत्री से पुणे- अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए मिले सांसद

Sat Sep 5 , 2026
जबलपुर: जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में जबलपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद आशीष दुबे लगातार प्रयासरत हैं। जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने को लेकर सांसद आशीष दुबे ने विभिन्न विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से […]

You May Like