भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज एक्स पर जानकारी दी कि राजधानी भोपाल में आगामी 15 जनवरी को भव्य ‘सेना दिवस’ परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज भोपाल स्थित निवास पर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भेंट कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बताया गया कि सेना दिवस परेड देश की समृद्ध सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान को और सशक्त करेगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 9 जनवरी से होगी, जिसमें शौर्य संध्या, सैन्य प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास जैसे आकर्षक आयोजन शामिल रहेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को भारतीय सेना की ताकत, शौर्य और अनुशासन से रूबरू कराया जाएगा।
Next Post
ज़ाइडस ने पेश किया सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन
Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली, मार्च (वार्ता) लाइफ साइंसेज़ कंपनी ज़ाइडस लाइफ साइंसेज़ लि. ने मधुमेह के इंजेक्शन सेमाग्लूटाइड को – सेमाग्लिन , माशेमा और अल्टरमे, इन तीन तीन ब्रांड नाम से पेश किया है। कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस दवा के पेटेंट से बाहर आने के बाद […]

You May Like
-
4 months ago
यूएनईपी ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए शुरू की पहल
-
10 months ago
हिमांशी खुराना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल