नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात राजुसिंह बघेल की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। शहर की सडक़ों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। नागरिकों की और से सामने आई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर की सडक़ों पर स्पीड लिमिट, मोडिफाइड साइलेंसर, लाइसेंस आदि को चेक किया जाकर नाबालिग वाहन चालकों के परिवारजन व वाहन मालिको के विरूद्व यातायात नियम का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन करे, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।

13 झाबुआ-7- कार्यवाही करती पुलिस

Next Post

यात्री बसों की चेंकिग के दौरान की गई चालानी कार्रवाई

Mon Jan 13 , 2025
  नवभारत न्यूज खण्डवा । यात्री व अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि चेकिंग के दौरान भाटिया बस सर्विस में कांच नहीं पाये जाने पर,नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। इस दौरान बस में तत्काल कांच लगवाया गया तथा अन्य यात्री बसों […]

You May Like

मनोरंजन