भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में रविवार को एक 34 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीमनगर निवासी राजेश मरावी, पिता श्यामलाल के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर राजेश ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें इस हालत में देखा, तो वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अरेरा हिल्स पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजेश ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Next Post

पड़ोसी को खीर खिलाकर मां-बेटे ने की चोरी

Sun Apr 13 , 2025
भैरूंदा। ग्राम लाड़कुई में एक महिला ने पड़ोसी बुजुर्ग के घर जाकर उसे खीर खिलाई और बाद में जब वह सो रहा था तब अपने नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर उसके घर से लाखों के जेवरात व नगदी समेटकर चलते बनी. पुलिस ने लगभग सवा माह पुराने इस मामले का […]

You May Like