E10 पेट्रोल की एंट्री से बढ़ेगी पेट्रोल पंप पर लाइन! क्या तैयार हैं पंप? 

भोपाल। अगर आपकी कार या बाइक पुरानी है, तो पेट्रोल को लेकर आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव हो सकता है।

सरकार E20 पेट्रोल के साथ पुरानी गाड़ियों के लिए E10 पेट्रोल का विकल्प देने पर विचार कर रही है।

लेकिन सवाल सिर्फ पेट्रोल के विकल्प का नहीं है… सवाल ये है कि क्या हमारे पेट्रोल पंप इसके लिए तैयार हैं?

अभी देश में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल बढ़ चुका है।

E20 यानी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल।

वहीं E10 में एथेनॉल की मात्रा 10 प्रतिशत होगी।

अगर दोनों विकल्प बाजार में आते हैं, तो पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग ईंधन को स्टोर करने और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत पड़ सकती है।

दूसरी तरफ ग्राहकों के लिए सवाल है—

क्या E10 और E20 में से चुनाव करना आसान होगा? पुरानी गाड़ियों के मालिकों को अगर E10 का विकल्प मिलता है, तो उन्हें राहत मिल सकती है।

लेकिन अगर E10 के लिए कम पंप उपलब्ध हुए, तो सुविधा के बजाय परेशानी भी बढ़ सकती है।

फिलहाल E10 को लेकर सरकार का कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

लेकिन अगर E10 और E20 दोनों बाजार में आते हैं, तो असली परीक्षा सिर्फ गाड़ियों की नहीं होगी… परीक्षा पेट्रोल पंपों की भी होगी।

Next Post

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Wed Aug 19 , 2026
दमोह। ईद-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीएम सौरभ गंधर्व की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी,टीआई कोतवाली […]

You May Like