व्यक्ति से 10 लाख की साइबर ठगी, आनलाइन पैसे कमाने का जालसाजों ने दिया आफर

भोपाल। अवधपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की वारदात हो गई. जालसाजों ने पहले झांसे में लेकर व्यक्ति से हजारों रुपए निवेश कराया. इसके बाद 10 लाख रुपए जालसाजों ने ठग लिए. रविवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया.

जानकारी के मुताबिक फरियादी लक्ष्मीनारायण सिंह (39) निवासी दीपनगर ने केस दर्ज कराया. फरियादी ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को उनके टेलीग्राम एप पर जालसाजों गोपिका रविकुमार और सजनी मनोहर का मैसेज आया था. लक्ष्मीनारायण को आनलाइन माध्यम से रुपये कमाने का आफर दिया गया. फरियादी से पहले 30 हजार रुपये जमा करवाये गए. इसके बाद जालसाजों ने अलग-अलग समय पर उनसे 10 लाख 24 हजार रुपये जमा करा लिए गए. फरियादी को ठगी का एहसास होने पर जब उन्होंने रुपए मांगे तो उन्हें बताया गया कि इस रुपए को निकालने के लिये आपको 5 लाख 12 हजार रुपये सिक्योरिटी देनी होगी. पीड़ित को इसके बाद संबंधित ग्रुप से हटा दिया गया. 24 जुलाई को पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. अब स्थानीय थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर मारपीट, फरार आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश 

Sun Aug 16 , 2026
भोपाल। हनुमानगंज इलाके में रैली के दौरान दो पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. रविवार को पुलिस ने दो से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. जानकारी के मुताबिक सिंधी कालोनी […]

You May Like