
भोपाल। हनुमानगंज इलाके में रैली के दौरान दो पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. रविवार को पुलिस ने दो से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक सिंधी कालोनी चौकी के पास चौराहे पर शनिवार को देर शाम जुलूस के दौरान भीड़ जमा थी. दरगाह के सामने रैली में भीड़ में ही कुछ लोग झगड़ने लगे. इसकी सूचना पुलिस को मिली. आरक्षक मोहित शिवहरे और सचिन ठाकुर ने वहां पहुंचकर बीच बचाव करने का प्रयास किया. आरोप है कि भीड में से जावेद उर्फ कंघी नाम के व्यक्ति ने गाली गलौच कर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करनी शुरू कर दी. जावेद औरर तबरेज नाम के आरोपियों ने आरक्षकों की वर्दी का कालर पकडकर खींचा, जिससे वर्दी के बटनें बटन और नेम प्लेट टूट गए. आरक्षकों मोहित शिवहरे और सचिन ठाकुर के साथ हो रही बदसलूकी को रोकने के लिए अन्य पुलिसकर्मी, जब वहां पहुंचे तो भीड़ का फायदा उठाकर आरोपीगण वहां से भाग निकले. दोनों आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने औऱ वर्दी के सम्मान को क्षति पहुंचाने खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
