टीकाकरण और पोलियो पिलाने के बाद बाद मासूम की मौत परिजनों का आरोप, पुलिस कर रही जांच

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में अस्पताल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की रविवार को मौत हो गई. दो महीने की मासूम के परिजनों ने टीकाकरण और पोलियो की खुराक पिलाने वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र में एक दिन पहले बच्ची को वहां ले जाया गया था. वहां से बच्ची को खुराक पिलाने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 2 महीने की मासूम लक्ष्मी को उसके पिता हलके राम ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. नवजीवन कॉलोनी रहवासी हलके मूलतः सिरोंज का रहने वाले हैं. शुक्रवा को लक्ष्मी को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए नजदीकी आगनवाड़ी केंद्र हलके राम अपनी पत्नी के साथ गए थे. बच्ची को इस दौरान तीन टीका भी लगाया गया. कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. पिता हल्के राम ने आंगनवाड़ी केंद्र पर टीका लगाने और पोलियो की खुराक पिलाने वालों पर खुराक की मात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. छोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

गढ़वाली समाज के सामुदायिक भवन का उद्घाटन, विधायक निधि से मिली 40 लाख रुपये की स्वीकृति

Sun Aug 16 , 2026
भोपाल। गढ़वाली समाज ट्रस्ट भोपाल के सामुदायिक भवन का उद्घाटन रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी ने किया। भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवान दास सबनानी तथा विशेष […]

You May Like