क्राइम ब्रांच ने 5.84 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

भोपाल: क्राइम ब्रांच ने विज्ञान भवन के पास नेहरू नगर क्षेत्र से एक युवक को 5.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,75,200 रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान आदित्य नामदेव उर्फ आदिल (उम्र 20 वर्ष) निवासी कटारा हिल्स के रूप में हुई है, जो पेशे से डिलीवरी बॉय है और पूर्व में भी दो आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से स्मैक तस्करी को लेकर पूछताछ जारी है। वर्ष 2025 में अब तक क्राइम ब्रांच द्वारा 46 आरोपियों से 235 किलो गांजा, 10 आरोपियों से 45.682 ग्राम एमडी ड्रग्स और 6 आरोपियों से 48.39 ग्राम स्मैक जब्त की जा चुकी है।

Next Post

पीएम श्री माध्यमिक शाला उदयपुर में छात्राओं को मिली साइकिलें

Thu Aug 7 , 2025
उदयपुर: शासन द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पीएम श्री माध्यमिक शाला उदयपुर में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में 13 छात्राओं को साइकिलें दी गईं, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर की दूरी […]

You May Like