पीएम श्री माध्यमिक शाला उदयपुर में छात्राओं को मिली साइकिलें

उदयपुर: शासन द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पीएम श्री माध्यमिक शाला उदयपुर में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में 13 छात्राओं को साइकिलें दी गईं, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

छात्राओं ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर स्कूल आती थीं, जिससे थकावट और पढ़ाई में बाधा आती थी। अब साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर उदयपुर के सरपंच ने छात्राओं को तिलक लगाकर साइकिलें सौंपीं। कार्यक्रम में बलदेव सिंह परते, रोहित कुशराम, प्रधानाचार्य आरती सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

बिजली कनेक्शन के बदले मांगे थे दस हजार,लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

Thu Aug 7 , 2025
इंदौर: इंदौर लोकायुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी जेई, बिजली कनेक्शन देने की एवज में आवेदक से अवैध राशि मांग रहा था।राजमोहल्ला स्थित पंचमूर्ति नगर निवासी […]

You May Like