दमोह में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स प्रशिक्षण सम्पन्न, 150 वालेंटियर्स को मिले प्रमाण पत्र

दमोह। होमगार्ड नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिला दमोह में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण 16 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक स्थानीय पी.जी. कॉलेज दमोह में चला। प्रशिक्षण में जिले के 150 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम द्वारा वालेंटियर्स को नागरिक सुरक्षा, हवाई हमला, सीएसआर, सीपीआर, राहत व बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण जिला कमांडेंट श्रीमती रजनी खटीक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें कम्पनी कमांडर सुश्री प्राची दुबे, सैनिक चैन सिंह तथा एसडीईआरएफ टीम ने प्रशिक्षण दिया।22 जुलाई 2026 को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक जैनरहे। उनकी उपस्थिति में वॉलेंटियर्स ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी 150 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Next Post

4वें राष्ट्रीय POSH कॉन्क्लेव में कार्यस्थल सुरक्षा पर मंथन, दिल्ली सरकार और नो मीन्स नो फाउंडेशन के बीच होगा MoU

Wed Jul 22 , 2026
नई दिल्ली। नो मीन्स नो फाउंडेशन द्वारा आयोजित 4th National POSH Conclave & Excellence Awards का आयोजन नई दिल्ली के द ललित होटल में किया जाएगा। कॉन्क्लेव में नीति-निर्माताओं, न्यायपालिका, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, कॉर्पोरेट जगत, कानूनी विशेषज्ञों और मानव संसाधन (HR) पेशेवरों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में […]

You May Like