उपद्रवियों ने घर में घुस मचाया उपद्रव, मारपीट, तोडफ़ोड़, आगजनी का प्रयास

जबलपुर। उपद्रवियों ने युवती की शादी रूकवाने एक घर में धावा बोले हुए तोडफ़ोड़, मारपीट की बल्कि आगजनी का प्रयास किया। वारदात के बाद दहशत में आया पीडि़त परिवार अपनी जान बचाने की गुहार लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीडि़ता ने खौफनाक आपबीती की लिखित शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गोराबाजार निवासी रोशन आरा ने बताया कि उनके भाई की एक लडक़ी से शादी होने वाली है। इसी बात से नाराज होकर बेलबाग थाना क्षेत्र का रहने वाला आदित्य बैन नाम का युवक लगातार फोन पर प्रताडि़त कर रहा था। आरोपी युवक भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा था और उसकी शादी तोडऩे के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे पीडि़ता के भाई के पास अनजान नंबर से फोन आया। आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे कटंगा टीवी टावर के पास घेर लिया। वहां आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर भाई पर हमले की कोशिश की । मामला यहीं शांत नहीं हुआ उसी रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पूरी योजना के साथ पीडि़ता के घर पर हमला बोल दिया। करीब 30 से 40 अज्ञात उपद्रवियों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने घर के भीतर घुसकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब रोशन आरा और उनके परिवार की महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। पीडि़ता का आरोप है कि उपद्रवियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में आगजनी का भी प्रयास किया। घटना सीसीटीव्ही कैमरे मेेंं कैद हो गया है।पीडि़त परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

फिल्म एडिटर आरसी प्रणव ने 100 करोड़ की पहली तेलुगु फैंटेसी महाकाव्य फिल्म 'नागबंधम' से रखा कदम

Tue Jul 14 , 2026
मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) फीचर फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और पांच भाषाओं में 600 से अधिक विज्ञापन फिल्मों पर काम कर चुके फिल्म एडिटर आरसी प्रणव अब अपनी पहली 100 करोड़ रुपये की फीचर फिल्म ‘नागबंधम’ के साथ बतौर मुख्य फिल्म एडिटर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। मुख्यधारा […]

You May Like