जनसुनवाई में प्राप्त हुए 13 प्रकरण

जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने जनसुनवाई कक्ष में आज प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अतिक्रमण की 4, भवन की 3, स्थापना शाखा की 2, स्वास्थ्य की 2, कॉलोनी सेल की 1, बाजार विभाग की 1, कुल 13 जनसमस्याए प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्या सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के घर से लाखों का माल गायब

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर। शहर के बिरला नगर सब्जी मंडी क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। यहां सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक चंद्रपाल सिंह तोमर के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए का माल साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार […]

You May Like