मालदीव ने लगाया इजरायली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

कोलंबो, (वार्ता) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव आव्रजन अधिनियम में तीसरे संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव गणराज्य के क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 15 अप्रैल को वर्ष के पहले सत्र की 20वीं बैठक के दौरान पीपुल्स मजलिस द्वारा संशोधन पारित किया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार मालदीव सरकार फिलिस्तीनी मुद्दे के साथ अपनी मजबूत एकजुटता और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि मालदीव अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए जवाबदेही की वकालत करना जारी रखेगा और इजरायल की कार्रवाइयों की निंदा करने में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुखर बना हुआ है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने लगातार एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीन राज्य की स्थापना के लिए मालदीव के सैद्धांतिक समर्थन को दोहराया है।

Next Post

फ्रीगंज ब्रिज निर्माण की एक बार फिर आस, 71 करोड़ की आएगी लागत

Wed Apr 16 , 2025
उज्जैन: फ्रीगंज ओवर ब्रिज का सपना सिंहस्थ 2028 के पहले पूरा होगा या और भी कोई बाधा आएगी, इसको लेकर परिदृश्य स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. दोबारा जो टेंडर लगाया गया था, वह खुल तो गया है. गुजरात की कंपनी के नाम खुले टेंडर की फाइल अब भोपाल अनुमति […]

You May Like