पुष्पा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती : करुणा पांडे

मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा है कि पुष्पा का किरदार हर चुनौती का सामना साहस और धैर्य के साथ करता है तथा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देता।चैनल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आगामी एपिसोड में घर छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद पुष्पा और उसका परिवार पड़ोसियों के सहयोग से नई परिस्थितियों का सामना करता है। इसी बीच कदंबरी उसे घर लौटने का अवसर देती है। चुनौती स्वीकार कर पुष्पा अपने घर वापस लौटती है, लेकिन उसे कदंबरी के साथ एक ही छत के नीचे रहना पड़ता है। इसके बाद दोनों के बीच धैर्य, समझदारी और दृढ़ता की कड़ी परीक्षा शुरू होती है।

आगामी कहानी पर चर्चा करते हुए करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा के लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि उसके परिवार की यादों, भावनाओं और वर्षों की मेहनत का प्रतीक है। उसी घर में लौटना, जहां कदंबरी उसकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश कर रही है, उसके लिए बहुत बड़ी चुनौती है।” उन्होंने कहा, “पुष्पा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती और हर किसी को यह बात उससे सीखनी चाहिए। उसका विश्वास है कि हर चुनौती का सामना धैर्य, साहस और सही इरादे के साथ किया जा सकता है और यही इस ट्रैक का मूल संदेश है।” उल्लेखनीय है कि ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात साढ़े नौ बजे किया जाता है।

Next Post

मुंबई रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ शालिनी पांडे ने उठाई आवाज

Mon Aug 3 , 2026
मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री शालिनी पांडे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को कथित तौर पर हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पशु कल्याण से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। शालिनी पांडे ने लोगों से संबंधित याचिका का समर्थन करने और इस पहल […]

You May Like