त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड स्तर पर सोना, चांदी

घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है। जहां दोनों महंगे धातुओं ने नया ऑलटाइम हाई बनाया है। खरीदारी से पहले यहां देखें रेट।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 622 रुपये की छलांग लगाकर 1,01,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। इस तेजी के साथ यह अब तक के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है।

सोने की इतर चांदी की कीमत की बात करें तो यह 1,240 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,110 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपये रही थी। बता दें कि चांदी का यह ताजा अपना नया रिकॉर्ड बना चुका है। इससे पहले 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल हाई को छुआ था।

Next Post

सांवेर में डम्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Fri Aug 29 , 2025
इंदौर: सांवेर क्षेत्र में दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. पोती के साथ बाजार खरीदारी करने आए बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आए मुरम से भरे डंपर ने उन्हें रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी जान […]

You May Like

Play sound