
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमित लाहोटी के नाम की न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचारार्थ जाएगा। केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति की अधिसूचना जारी होने के बाद उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से प्रभावी होगी तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
