राशिफल-पंचांग : 13 अप्रैल 2026

पंचांग 13 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 23 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण एकादशी चन्द्रवासरे रात 9/29, धनिष्ठा नक्षत्रे दिन 12/42, शुभ योगे दिन 2/16, वव करणे सू.उ. 5/43, सू.अ. 6/17, चन्द्रचार कुम्भ, पर्व- वरूथिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 13 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी. अधिकारी के कोप का सामना करना होगा. मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. मन व्यथित रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है. अधिकारी से मतभेद बढेंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

—————————————————–

आज का भविष्य- सोमवार 13 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी, किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी, नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे.

—————————————————–

मेष- सहयोगी जोश देखकर कार्य में सहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा.

वृषभ- जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

मिथुन- परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी.

कर्क- कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख श्शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा.

सिंह- घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिकक्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

कन्या- अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे.

तुला- आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें. परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा.

धनु- तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी.

मकर- कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें.

कुम्भ- जवृश्चिक जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा, लाभ होगा.

मीन- लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता होगी.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

वैशाख कृष्ण एकादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी. भाग्यांक 2660 है.

—————————————————–

Next Post

अस्पताल में अभिरा को मारने पहुंची मेहर, अरमान ने रंगे हाथों पकड़ा सच

Mon Apr 13 , 2026
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मेहर अभिरा को मारने के लिए अस्पताल पहुंचती है, लेकिन अरमान उसे रंगे हाथ पकड़ लेता है। मेहर की साजिश का खुलासा हो जाता है, जिसके बाद अरमान शादी तोड़ने का फैसला लेता है। टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में […]

You May Like