बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक पर दागी गोलियां

सतना: कोलगवां थाना से कुछ ही दूरी पर रीवा रोड में मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने ऑटो चालक पर गोलियां दागी हैं। गनीमत रही कि ऑटो चालक की जान बच गई। अब पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी है।इस मामले में ऑटो चालक कल्लू केवट उर्फ विद्या सागर निषाद पिता बल्ली प्रसाद निवासी पुरैनिहा कृपालपुर ने बताया कि वह अपने साथी मनीष रजक के साथ ऑटो से कृपालपुर की ओर जा रहा था।

तभी अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो से गाड़ी टकराई और फिर ऑटो रोकते हुए चाबी निकाल लिया। तीनों धमकी देने लगे कि गाड़ी सुधरवाने के लिए पैसा देना पड़ेगा। कुछ देर बाद उसी बाइक से चार युवक आए और पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। बकौल कल्लू, दो गोली उसके पैर में लगी हैं और दो गोली हवाई फायर की गईं। चली गोली में एक कल्लू के मोबाइल फोन पर भी लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पुलिस ने इलाज के दौरान उसके बयान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कुख्यात तस्कर जस्सा के सेफ जोन पर पुलिस का प्रहार

Sun Jan 18 , 2026
सतना: पुलिस ने कुख्यात तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के सेफ जोन पर प्रहार किया है। उसी का नतीजा है कि अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पुलिस के हाथ लगी है। एसडीओपी रघु केसरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाही में दो स्थानीय सप्लायर और अपने […]

You May Like