
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में चोरों ने आर्मी मैन के सूने घर पर धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तिलहरी निवासी तपन कुमार राव ने बताया कि उनके भाई भारतीय सेना में हैं और तिलहरी में रहते हैं वे सपरिवार शहर से बाहर हैं। चोरों ने नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं।
